लुधियाना में युवती से हैवानियत, विरोध करने पर दी धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Kalash,Updated: 23 Aug, 2026 01:00 PM

ludhiana girl allegations

दुगरी इलाके में 18 वर्षीय युवती को अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां देने का मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): दुगरी इलाके में 18 वर्षीय युवती को अपने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकियां देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता के बयानों के आधार पर थाना दुगरी पुलिस ने आरोपी गुड्डू कुमार के खिलाफ दुष्कर्म और आपराधिक धमकी की संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया कि बीते 4 मार्च को आरोपी गुड्डू कुमार उनकी 18 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर दुगरी स्थित पैरी बेकरी के नजदीक अपने किराए के कमरे पर ले गया। वहां आरोपी ने कमरे का दरवाजा बंद कर उनकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज की और किसी को भी इस बारे में बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने व जान से मारने की धमकियां दीं।

आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता काफी समय तक दहशत और मानसिक तनाव में रही। परिजनों को जब युवती की मानसिक हालत को लेकर शक हुआ, तो पूछताछ करने पर पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और औपचारिक शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया जा रहा है। वहीं, घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी गुड्डू कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!