Ludhiana :थार चालक की खतरनाक ड्रिफ्टिंग, वीडियो वायरल होने पर गाड़ी ज़ब्त

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Jun, 2025 11:13 PM

ludhiana dangerous drifting by thar driver

शहर के सेक्टर 32 इलाके में एक थार चालक ने अन्य लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालते हुए ड्रिफ्टिंग की। वीडियो वायरल हुआ तो ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी को ज़ब्त कर लिया है। गाड़ी ज़ब्त करने की कार्रवाई जोन इंचार्ज  सुनीता कौर तथा एएसआई अवतार सिंह संधू ने की।

लुधियाना, (सुरिंदर सन्नी):  शहर के सेक्टर 32 इलाके में एक थार चालक ने अन्य लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालते हुए ड्रिफ्टिंग की। वीडियो वायरल हुआ तो ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी को ज़ब्त कर लिया है। गाड़ी ज़ब्त करने की कार्रवाई जोन इंचार्ज  सुनीता कौर तथा एएसआई अवतार सिंह संधू ने की। 

जानकारी के अनुसार थार के एक चालक ने गाड़ी को खतरनाक ढंग से सेक्टर 32 में ड्रिफ्टिंग करवाई, जिसकी किसी ने वीडियो बना ली और वायरल कर दी। वीडियो ट्रैफिक पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुंची तो थार चालक को ढूंढने की कार्रवाई शुरू की गई। कई दिनों की मेहनत के बाद थार चालक ट्रैफिक पुलिस के काबू आ गया। मौके पर वह कोई कागजात भी नहीं दिखा पाया। इसके साथ ही उसने थार में हूटर तथा शीशे पर काली फिल्म भी लगा रखी थी। थार चालक का गलत नंबर प्लेट, खतरनाक ड्राइविंग, हूटर, काली फिल्म का प्रयोग इत्यादि करने के जुर्म में चालान करते हुए गाड़ी को ज़ब्त कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!