स्कूल से बच्चे को गोद में लेकर घर लौट रही महिला से दिनदहाड़े स्नैचिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

Edited By Vatika,Updated: 28 Aug, 2026 10:22 AM

ludhiana crime news

बेखौफ स्नैचरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे दिनदहाड़े महिलाओं को निशाना बनाने से

लुधियाना (राज): बेखौफ स्नैचरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे दिनदहाड़े महिलाओं को निशाना बनाने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। स्कूल की छुट्टी के बाद अपने बच्चों को पैदल घर लेकर आ रही एक महिला के गले से बाइक सवार नकाबपोश लुटेरे ने झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली।

महिला बच्चे को गोद में उठाए हुए ही जान की परवाह किए बिना लुटेरे को पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ी, लेकिन आरोपी तेजी से बाइक भगाकर फरार हो गया। यह पूरी सनसनीखेज वारदात गली में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसके सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। सामने आई सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, यह घटना बीते 26 अगस्त 2026 की दोपहर करीब 2 बजकर 08 मिनट की है। स्कूल की छुट्टी होने के बाद पीड़िता अपने बच्चों को लेकर पैदल घर लौट रही थी। उसने अपने एक छोटे बच्चे को गोद में उठाया हुआ था। जब महिला अपने घर की गली में दाखिल हुई, तभी एक काली मोटरसाइकिल पर सवार युवक वहां पहुंचा और उसने महिला के बिल्कुल पास आकर अपनी बाइक रोक ली।

फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बदमाश ने अपनी पहचान छिपाने के मकसद से सिर पर टोपी पहनी हुई थी और चेहरे को रूमाल से पूरी तरह ढका हुआ था। आरोपी ने कुछ पूछने का नाटक कर महिला को अपनी बातों में उलझाने की कोशिश की। जैसे ही महिला ने रुककर जवाब देना चाहा, बदमाश ने पलक झपकते ही झपट्टा मारा और उसके गले से चेन छिनते ही महिला ने हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाया और बच्चे को गोद में लिए हुए ही बाइक सवार बदमाश को पकड़ने के लिए उसके पीछे भागी, लेकिन शातिर लुटेरा कुछ ही सेकंडों में तेज रफ्तार बाइक से आंखों से ओझल हो गया। दिनदहाड़े रिहायशी गली में हुई इस दुस्साहसिक वारदात के बाद स्थानीय निवासियों और परिजनों में भारी रोष व दहशत है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए और स्कूल की छुट्टी के समय रिहायशी कॉलोनियों में पीसीआर गश्त बढ़ाई जाए ताकि महिलाएं और बच्चे सुरक्षित महसूस कर सकें। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर अज्ञात स्नैचर की तलाश शुरू कर दी है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!