बड़ी खबरः जेल में  जाम टकराते और हुक्के के कश लगाते दिखे कैदी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई Video

Edited By Vatika,Updated: 17 May, 2021 10:26 AM

ludhiana central jail video viral

सोशल मीडिया पर एक वायरल हुई वीडियो ने लुधियाना की सैंट्रल जेल को फिर से सुर्खियों में ला दिया,l

लुधियाना: सोशल मीडिया पर एक वायरल हुई वीडियो ने लुधियाना की सैंट्रल जेल को फिर से सुर्खियों में ला दिया, जब  इस वीडियो के कथित रूप से जेल की किसी बैरक में चलाए जाने की चर्चा छिड़ गई। वायरल वीडियो में कुछ युवक शराब के जाम टकराते दिखे, जबकि उनके पास एक एल. ई. डी. भी चल रही है और हुक्के के कश भी लगाए जा रहे हैं।

PunjabKesari

हालांकि यह वीडियो सैंट्रल जेल से आई है। बताया जाता है कि यह जेल की किसी बैरक से वायरल हुई बताई जा रही है। गत दिवस जेल से ही गार्द ने एक हुक्का बरामद किया था। वायरल हुई इस वीडियो में इन संदिग्ध लोगों के जेल की किसी बैरक में बैठे होने का दावा भी किया जा रहा है, जिस कारण यह स्पष्ट हो गया कि घटना ही यह जेल की किसी बैरक की तस्वीर है।

PunjabKesari

जेल सुपरिंटैंडैंट बलकार सिंह भुल्लर ने वायरल हुई वीडियो में जेल के कनैक्शन होने  संबंधित बताया और उन्होंने माना कि उक्त कैदियों की पहचान हो चुकी है। इसकी जांच जेल के दो अधिकारी कर रहे हैं और स्थानीय पुलिस को सख़्त कानूनी कार्रवाई के लिए पत्र भी भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि जेल में इस तरह की लापरवाही में यदि कोई मुलाज़ीम भी शामिल पाया गया, उसके ख़िलाफ़ भी कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!