Ludhiana : बुड्ढा दरिया में तैरती मिली एक और लाश, एक सप्ताह में दूसरा शव

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Aug, 2026 11:40 PM

ludhiana another body found floating in buddha dariya

बाद दोपहर कश्मीर नगर पुली के निकट बुडडा दरिया में एक व्यक्ति की तैरती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश देख एक राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दी।

लुधियाना (तरुण) : बाद दोपहर कश्मीर नगर पुली के निकट बुडडा दरिया में एक व्यक्ति की तैरती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। लाश देख एक राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दी।

जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर 3 व थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची। जिस पुली के निकट दरिया में तैरती लाश मिली है उक्त इलाका दो थानों की हद के अंर्तगत आता है। जिस कारण कई बार हद को लेकर दोनों थानों के बीच कसाकसी देखने को मिलती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कश्मीर नगर,बिहारी कालोनी के निकट बुडडा दरिया में एक लाश तैरती देख एक राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रुम पर जानकारी दी। कुछ मिनटों में पी सी आर मुलाजिम सुखविन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे।

लाश को देख कर पुली पर लोगों को जमावड़ा लग गया। एक सप्ताह में इसी जगह पर दूसरी लाश मिलने के कारण लोगों में दहशत का माहौल था। हद तय होने के बाद थाना डिवीजन नंबर 3 व चौंकी शिंगार की पुलिस मौके पर पहुंची । शिंगार चौंकी इंचार्ज सतनाम सिंह का कहना है कि

गोताखोरो की मदद से लाश को बाहर निकाला गया है। फिलहाल शव पर किसी तरह की चोट का निशान नही है। शव को सिवल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस मृतक की पहचान जुटाने में लगी है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के असल कारणों का पता चलेगा।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!