प्रेमी जोड़े ने मोबाइल पर लाइव होकर की खुदकुशी, पेड़ से लटके मिले दोनों के शव

Edited By Vaneet,Updated: 07 Feb, 2020 07:33 PM

lover couple committed suicide bodies of both found near canal

कहते है कि प्यार अंधा होता है और इस अंधेपन में अपने प्यार को न मिलता देख प्रेमी...

चडि़क/बधनी कलां(बब्बी): आज बधनीकलां नहर पर रनियां पुल के पास एक प्रेमी जोड़े ने मोबाइल पर लाइव होकर वृक्ष से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पता चला है कि लड़की बधनीकलां की रहने वाली थी तथा 11वीं कक्षा की छात्रा थी। जबकि लड़का गांव चडि़क का था। घटना का पता सुबह उस समय लगा जब रास्ते पर जाते कुछ लोगों ने एक वृक्ष से लटक रहे प्रेमी जोड़े के शवों को देखकर पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंचे मृतक लड़की के पिता सुखविंद्र कुमार निवासी नजदीक बिजली घर बधनीकलां ने बताया कि उसकी बेटी नेहा ग्रोवर (17) रात्रि को परिवार में सोई थी, लेकिन सुबह जब हमने देखा तो वह घर में नहीं थी। लड़के के पारिवारिक सदस्यों ने कहा कि हरप्रीत सिंह हैप्पी के नेहा ग्रोवर नामक लड़की से प्रेम संबंध थे तथा वे दोनों विवाह करवाना चाहते थे, लेकिन लड़की का पिता इसके लिए राजी नहीं था। गौरतलब है कि पुलिस द्वारा लड़के की जेब में जो मोबाइल बरामद किया गया, उसमें लड़का व लड़की खुदकुशी करने से पहले लाइव होकर अलविदा कह रहे थे।

डी.एस.पी. मंजीत सिंह ने बताया कि बधनीकलां पुलिस द्वारा शवों को कब्जे में लेकर मोगा के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। बाद में जानकारी अनुसार मृतक लड़के के परिजनों के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!