Edited By Kalash,Updated: 06 Jan, 2022 02:35 PM

राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज भारी सुरक्षा के बीच लुधियाना से होते हुए आगे गए। चन्नी ने सड़क मार्ग से माछीवाड़ा से लुधियाना होते हुए होशियारपुर
लुधियाना (सुरिंदर, कम्बोज): राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज भारी सुरक्षा के बीच लुधियाना से होते हुए आगे गए। चन्नी ने सड़क मार्ग से माछीवाड़ा से लुधियाना होते हुए होशियारपुर पहुंचना था।
बीते दिन फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में कथित चूक सामने आने के बाद पंजाब पुलिस कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहती। इसलिए लुधियाना पुलिस के सभी अधिकारी आज खुद सड़कों पर सुपरविजन करते नजर आए। मुख्यमंत्री का काफिला समराला चौक में पहुंचते ही चारों तरफ से ट्रैफिक को रोक दिया गया, जिससे कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम जैसी दिक्कत देखी गई। इसके साथ ही समराला चौक के ऊपर बने फ्लाईओवर पर भी पुलिस कर्मियों द्वारा ट्रैफिक को तब तक रोक कर रखा गया जब तक कि सी एम का काफिला फ्लाईओवर के नीचे से निकल नहीं गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here