नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने लाडोवाल टोल प्लाजा की सुरक्षा के लिए मांगी फोर्स, जानें क्यों

Edited By Kalash,Updated: 26 Jan, 2026 10:32 AM

ladhowal toll plaza security force

नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन को पत्र लिखा है।

लुधियाना (शिवम): नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसान यूनियन द्वारा अपनी मांगों को लेकर 26 जनवरी को धरना लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए टोल प्लाजा को फ्री करने का ऐलान किया गया है। इस पर टोल प्लाजा को सुरक्षा देने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों ने लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन को पत्र लिखा है।

पत्र में नेशनल हाईवे अथॉरिटी की प्रोजेक्ट मैनेजर प्रियंका मीणा ने डी.सी. को बताया है कि 12 जनवरी को भी टोल प्लाजा पर कुछ संगठनों द्वारा धरना प्रदर्शन करते हुए टोल प्लाजा को सुबह 11 से बाद दोपहर 3 बजे तक फ्री करवाया गया था। इसके चलते टोल कलेक्शन पूरी तरह से बंद रही थी। उन्होंने बताया कि किसान संगठनों ने 26 जनवरी को भी टोल प्लाजा पर धरना लगाने के बारे में कहा है जिसके लिए टोल प्लाजा पर काम करने वाले स्टाफ की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन का प्रबंध किया जाए ताकि टोल प्लाजा पर कोई नुकसान न हो सके।

गौरतलब है कि भारतीय किसान मजदूर यूनियन और भारतीय किसान यूनियन दोआबा द्वारा लाडोवाल टोल प्लाजा पर 26 जनवरी को 11 बजे से लेकर 3 बजे तक धरना लगाकर टोल को पूरी तरह से फ्री करने का ऐलान किया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!