Edited By Kalash,Updated: 26 Apr, 2022 12:45 PM

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ‘भड़काऊ बयानों'' को लेकर मशहूर कवि कुमार विश्वास के खिलाफ पंजाब पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले पर कुमार विश्वास
चंडीगढ़ : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ‘भड़काऊ बयानों' को लेकर मशहूर कवि कुमार विश्वास के खिलाफ पंजाब पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले पर कुमार विश्वास ने हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने दर्ज हुई एफ.आई.आर. रद्द करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस की अनुशासन कमेटी के फैसले से पहले जाखड़ का शायराना अंदाज में Tweet, पढ़ें...
आपको बता दें कि पंजाब में विधानसभा चुनाव के दौरान कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अरविंद केजरीवाल के खालिस्तान समर्थकों से संबंध हैं। इसके बाद बीते दिनों पंजाब पुलिस उनके घर पहुंची थी। पुलिस ने इस मुद्दे पर मामला दर्ज करते हुए उन्हें केजरीवाल के खालिस्तान समर्थकी होने के सबूतों पेश करने सहित पूछताछ के लिए 26 अप्रैल को रोपड़ में आने के लिए कहा था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here