दिनेश का मेडिकल करवाने सिविल अस्पताल पहुंचे द ग्रेट खली

Edited By Mohit,Updated: 19 Jan, 2020 01:29 PM

khali reached civil hospital to get dinesh s medical

एच.डी.एफ.सी. के जंडूसिंघा स्थित ए.टी.एम. पर वीरवार की रात को खली की अकैडमी के.............

जालंधर (महेश): एच.डी.एफ.सी. के जंडूसिंघा स्थित ए.टी.एम. पर वीरवार की रात को खली की अकैडमी के अंतर्राष्ट्रीय रैस्लर दिनेश कुमार से मारपीट कर 31 हजार रुपए छीनने वाले आरोपी रविवार को सुबह पुलिस के समक्ष सरैंडर कर सकते हैं। यह जानकारी थाना आदमपुर के प्रभारी इंस्पैक्टर नरेश कुमार जोशी ने देते हुए कहा कि ए.टी.एम. पर रैस्लर से लड़ाई-झगड़ा करने वाले युवकों को पुलिस के सामने पेश करने का जंडूसिंघा की पंचायत ने आश्वासन दिया है। 

वीरवार की रात को रामा मंडी के जौहल अस्पताल में भर्ती करवाए गए दिनेश रैस्लर की लगातार हालत में सुधार आने के बावजूद दि ग्रेट खली दिलीप सिंह राणा आज उसका मैडीकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल में खुद पहुंचे। हालांकि पुलिस ने जौहल अस्पताल की मैडीकल रिपोर्ट के आधार पर और दिनेश के बयान लेने के बाद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया था। इंस्पैक्टर नरेश जोशी ने कहा कि नामजद किए गए आरोपियों के सामने आने पर ही वीरवार की रात की घटना संबंधी पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। चर्चा है कि ए.टी.एम. से पैसे निकालने  को लेेकर रैस्लर दिनेश का वहां आए युवकों के साथ विवाद हुआ था, जिसने बाद में गम्भीर रूप धारण कर लिया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!