केजरीवाल अलगाववादी मामलाः CM चन्नी ने पी.एम. मोदी से किया निवेदन

Edited By Urmila,Updated: 18 Feb, 2022 04:02 PM

kejriwal separatist case cm channi slams pm modi requested

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास द्वारा दिल्ली सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर किए दावे को लेकर राजनीति में खूब चर्चाएं छिड़ी हुई हैं जिसके चलते सी.एम. चन्नी ने पी.एम. मोदी को निवेदन ...

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास द्वारा दिल्ली सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर किए दावे को लेकर राजनीति में खूब चर्चाएं छिड़ी हुई हैं जिसके चलते सी.एम. चन्नी ने पी.एम. मोदी को निवेदन किया है कि वह इस मामले में केजरीवाल पर लगे आरोपों की गहराई से जांच करवाएं। सी.एम. चन्नी ने कहा कि पंजाब की रक्षा के लिए लोगों ने अपनी जानें देकर भारी कीमतें चुकाई हैं।

यह भी पढ़ेंः अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल सहित अन्यों नेताओं पर भी कसा तंज

आपको बता दें कि प्रसिद्ध कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और अपने पूर्व साथी अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में अलगाववादियों के समर्थक रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल या तो पंजाब के सी.एम. बनना चाहते थे या अलगाववादियों के पी.एम.। 

इस दौरान राघव चड्ढा ने भी कुमार विश्वास को पलटवार करते कहा कि अगर उन्हें पता था कि अरविंद केजरीवाल पी.एम. बनना चाहते हैं तो उन्होंने इतने वर्षों से इस मुद्दे को क्यों नहीं उठाया। राघव चड्ढा ने बताया कि जब उन्हें मनचाही सीट नहीं मिली तो इस हद तक उतर आए। 

यह भी पढ़ेंः बिक्रम मजीठिया के निशाने पर सिद्धू, लोगों से किया यह वादा

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने एक न्यूज चैनल द्वारा स्पष्टीकरण देते हुए विरोधियों पर इल्जाम लगाए और कहा कि सभी विरोधी मिलकर 'आप'  को बदनाम करना चाहते हैं। वह भगवंत मान को सी.एम. बनने से रोकना चाहते हैं। उन्होंने कुमार विश्वास के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अगर वह आतंकवादी है तो उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है। वह दुनिया के सबसे स्वीट आतंकवादी हैं। 

गौरतलब है कि पी.एम. मोदी ने इन आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह विपक्षी लोग पंजाब को बांटने के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग सत्ता में अपनी धाक जमाए रखने के लिए अलगाववादियों के साथ मिलकर चलने के लिए भी तैयार हैं। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!