चिट्टे की ओवरडोज से कबड्डी खिलाड़ी की तड़प-तड़प कर मौत

Edited By Vatika,Updated: 23 Jun, 2021 11:04 AM

kabadi player died due to drugs overdose

कस्बा भदौड़ के तलवंडी रोड से एक नौजवान कर्मा सिंह (25) की चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई।

भदौड़: कस्बा भदौड़ के तलवंडी रोड से एक नौजवान कर्मा सिंह (25) की चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई। मृतक नौजवान कर्मा सिंह के भाई धर्मा सिंह ने बताया कि कर्मा सिंह कबड्डी खिलाड़ी था और उसने कबड्डी में कई टूर्नामैंट कप जीते थे परंतु पिछले एक साल से वह चिट्टे का नशा करने लगा था।

उसे नशा न करने के लिए कई बार समझाया परंतु वह घर वालों से लड़ कर पैसे ले जाता था। इसके चलते उसने अपने हिस्से की जमीन भी बेच दी। 12.30 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि कर्मा सिंह गांव बीहली वाली कसी में गिरा पड़ा है। जब वे मौके पर गए तो वहां लोगों ने बताया कि कर्मा सिंह की गर्दन में चिट्टे का इंजैक्शन लगा हुआ था जिसको उन्होंने निकाल दिया था। उसकी मौत चिट्टे की ओवरडोज लेने से हो चुकी थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!