पाकिस्तान में रेल हादसे दौरान सिख परिवारों की हुई दुखदाई मौत: जत्थेदार हरप्रीत सिंह

Edited By Mohit,Updated: 03 Jul, 2020 10:12 PM

jathedar harpreet singh talk about pakistan rail accident

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पाकिस्तान में ननकाना साहिब से............

लुधियाना (कंवलजीत): श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने पाकिस्तान में ननकाना साहिब से सच्चा सौदा में पड़ते फरूखाबाद में हुए रेल हादसे दौरान सिख परिवारों के साथ संबंधित 20 सदस्यों की मौत को दुखदाई बताते हुए अफसोस और हमदर्दी व्यक्त की।

जत्थेदार हरप्रीत सिंह यहां गुरमति मिशनरी कालेज, सलेम टाबरी में एस.जी.पी.पी. धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य और गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब फील्ड गंज के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह के साथ मौजूदा पंथक हालातों पर चर्चा करने पहुंचे थे। बैठक में शामिल शख्सीयतों ने रेल हादसे में मारे सिंहों को श्रद्धांजलि भेंट की। उन्होंने रेल हादसे में मारे गए सिखों के संबंध में पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष से बातचीत करके पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने के लिए कहा है। मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह पाली ने जत्थेदार हरप्रीत सिंह को गुरुद्वारा साहिब की तरफ से सिरोपा भेंट करके सम्मानित किया।

इस अवसर पर मौलाना ऊसमान रहमानी लुधियानवी नायब शाही ईमाम पंजाब, मुहम्मद मुस्तकीन सचिव शाही ईमाम पंजाब, अमरजीत सिंह हैप्पी, नूरजोत सिंह मक्कड़, कंवलप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह बंटी, कुलदीप सिंह दुआ, अरविन्द्र सिंह टोनी, नेक सिंह, हरजोत सिंह हैरी, गुरिन्द्र सिंह जौली, रणदीप सिंह डिंपल, सनमप्रीत सिंह, अरविन्द्र सिंह धंजल आदि उपस्थित थे।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!