इंग्लैंड में सिख बुजुर्ग के साथ दरिंदगी, सड़क किनारे गंभीर हालत में मिले

Edited By Urmila,Updated: 20 Jun, 2026 12:09 PM

brutal attack on elderly sikh man in england

इंग्लैंड के स्मेथविक इलाके से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया।

पंजाब डेस्क : इंग्लैंड के स्मेथविक इलाके से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग सिख व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने पहले उनके साथ बुरी तरह मारपीट की और फिर घायल हालत में उन्हें सड़क किनारे झाड़ियों के पास फेंक दिया। बुजुर्ग की हालत इतनी गंभीर थी कि वह न तो ठीक से बोल पा रहे थे और न ही हिलने-डुलने की स्थिति में थे। घटना से जुड़े वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बुजुर्ग के कपड़े पूरी तरह फटे हुए हैं और सिर व शरीर से खून बह रहा है। उनके शरीर पर कई जगह गहरी चोटों के निशान दिखाई देते हैं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि उनकी पीठ पर जलने जैसे निशान भी पाए गए, जिससे आग से नुकसान पहुंचाने की कोशिश की आशंका और गहरी हो गई है।

sikh elder attack

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। वीडियो में राहगीर बुजुर्ग को संभालने की कोशिश करते दिखते हैं, लेकिन दर्द के कारण वह हल्की सी हलचल पर भी तड़प उठते हैं। लोग लगातार एंबुलेंस का इंतजार करते नजर आते हैं।

सूचना मिलते ही वेस्ट मिडलैंड्स घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने बुजुर्ग की हालत का जायजा लिया और उनसे संवाद करने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह घटना 14 जून की रात की है। मामले में दो 17 वर्षीय नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। एक आरोपी को कोर्ट में पेश कर यूथ डिटेंशन भेज दिया गया है, जबकि दूसरे से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि हमले की वजह, नस्लीय या अन्य एंगल से भी जांच की जा रही है। मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को तय की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!