चिंता में फिरोजपुर में दरिया के किनारे बसे गांवों के लोग, फिर मंडरा रहा खतरा

Edited By Kalash,Updated: 14 Jun, 2026 04:21 PM

sutlej river water level

भीषण गर्मी के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फ पिघलनी शुरू हो चुकी है जिसका असर अब मैदानी इलाकों में दिखाई देने लग गया है।

फिरोजपुर (सनी चोपड़ा): भीषण गर्मी के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फ पिघलनी शुरू हो चुकी है जिसका असर अब मैदानी इलाकों में दिखाई देने लग गया है। डैम में पानी का स्तर बढ़ने से फिरोजपुर के साथ लगते सतलुज दरिया में भी करीब 7-8 फीट तक पानी बढ़ गया है। इस कारण दरिया के किनारे बसते गांवों के लोगों पर एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लग पड़ा है।   

गौरतलब है कि पिछली बार आई बाढ़ के दौरान फिरोजपुर के सतलुज दरिया के साथ लगते कई गांवों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। लोग अभी तक पिछली बाढ़ के सदमे और नुकसान से पूरी तरह उभर भी नहीं पाए थे कि अब एक बार फिर सतलुज के बढ़ते जल स्तर ने उनकी चिंताएं बढ़ा दी हैं।  

पिछले लंबे समय से फिरोजपुर के बस्ती राम लाल में सतलुज के किनारे बांध बनाने का कम कर रही यूनाइटेड सिख संस्था को भी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सतलुज दरिया में पानी बढ़ने की वजह से उन्हें बांध बनाने के काम में काफी दिक्कतें आ रही हैं। जब वह पानी में पत्थर फेंकते हैं तो उनका भी कोई पता नहीं लगता।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!