Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Jun, 2026 03:34 PM

फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर थाना मेहरबान पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की बनती जांच शुरू कर दी है।
लुधियाना: लुधियाना के मेहरबान के अधीन आते गांव सीड़ा में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। एक कलियुगी बेटे ने अपने ही पिता के घर को आग लगा दी। बताया जा रहा है कि पीड़ित एक पूर्व फौजी है जो किसी निजी काम से कोर्ट गए हुए थे। पीछे से बेटे ने घर का ताला तोड़कर आग लगा दी। वहीं पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी देते पीड़ित पूर्व फौजी पिता बुध राम (65) ने बताया कि वह आज अपने घर को ताला लगाकर किसी काम से कोर्ट गए हुए थे। उसकी गैरमौजूदगी में पीछे से उसका बेटा लोकेश कुमार घर का ताला तोड़कर अंदर घुसा और उसने पूरे घर को जला दिया।
इस घटना में बेड, एल.ई.डी. टी.वी., सी.सी.टी.वी. कैमरे, कीमती कपड़े, खाने का सामान आदि सब जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि इस घटना में करीब 10-15 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं घर में बना मंदिर और उसमें रखे सभी पवित्र धार्मिक ग्रंथ भी आग की चपेट में आ गए।
फिलहाल पीड़ित की शिकायत पर थाना मेहरबान पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की बनती जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here