Edited By Vatika,Updated: 12 Jun, 2026 01:12 PM

पंजाब के तरनतारन जिले के खेमकरण के निकटवर्ती सीमावर्ती गांव महिंदीपुर के एक युवक की इंग्लैंड में
तरनतारन (रमन): पंजाब के तरनतारन जिले के खेमकरण के निकटवर्ती सीमावर्ती गांव महिंदीपुर के एक युवक की इंग्लैंड में हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी बीती रात वहां रह रहे अन्य पंजाबी युवकों ने मृतक के परिजनों को दी, जिसके बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय गुरभेज सिंह, जो अपनी तीन बहनों का इकलौता भाई था, करीब चार साल पहले रोज़गार के लिए इंग्लैंड गया था। वह वहां अपने गांव और अन्य पंजाबी युवकों के साथ काम करता था। बताया जा रहा है कि बीते बुधवार इंग्लैंड के साउथहॉल शहर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमला कर गुरभेज सिंह की हत्या कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।
सूचना के मुताबिक, साउथहॉल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं, मृतक का शव स्थानीय अस्पताल में रखा गया है। इस दुखद घटना के बाद गांव महिंदीपुर में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से मांग की है कि गुरभेज सिंह का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए, ताकि परिवार अपने इकलौते बेटे का अंतिम संस्कार अपने पैतृक गांव में कर सके।