Edited By Kalash,Updated: 10 Jun, 2026 01:38 PM

बटाला में सरपंच पर फायरिंग की खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : बटाला में सरपंच पर फायरिंग की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों द्वारा गांव कादियां राजपूतां के आम आदमी पार्टी के सरपंच गुरविंदर सिंह पर पर देर शाम गोली चलाई गई। इस दौरन गुरविंदर सिंह घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर रैफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
इसी बीच एक और बड़ी जानकारी मिली है कि इस घटना को लेकर एक गैंगस्टर द्वारा जिम्मेदारी ली गई है। ऐसा दावा करने वाली एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई आरोपियों की तलाश के लिए इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. खंगाले जा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here