पड़ोसियों के बीच हुए टकवार में चली गोलियां, सहम गया पूरा गांव

Edited By Kalash,Updated: 01 Jun, 2026 12:18 PM

firing in neighbors dispute

फरीदकोट जिले के पहलूवाला गांव में बीती आधी रात को उस समय दहशत का माहौल बन गया जब दो पड़ोसी परिवार आपसी रंजिश को लेकर भिड़ गए।

फरीदकोट (राजन): फरीदकोट जिले के पहलूवाला गांव में बीती आधी रात को उस समय दहशत का माहौल बन गया जब दो पड़ोसी परिवार आपसी रंजिश को लेकर भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों द्वारा पहले ईंट-पत्थर चलाए गए और बाद में गोलियां चलने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों में ही सिमट कर रह गए। हालांकि इस घटना के दौरान किसी जानी नुकसान की खबर सामने नहीं आई पर फायरिंग के कारण इलाके में डर और दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच पुरानी रंजिश थी, जिसके चलते यह झगड़ा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटना से जुड़ी CCTV फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी एंगल से जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!