Punjab: दहशत फैलाने के लिए चलाई गोलियां, CCTV फुटेज से खुले राज

Edited By Kamini,Updated: 10 Jun, 2026 02:00 PM

firing with intent to intimidate

घर पर लगे CCTV कैमरे की फुटेज चेक की, तो पता चला कि अमृतपाल सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी ललोता ने वहां फायरिंग की थी।

हाजीपुर (जोशी): हाजीपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को डराने-धमकाने की नीयत से हवाई फायरिंग करने के आरोप में 3 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर अमरजीत कौर ने बताया कि कमलजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी बरड़ कलौनी हाजीपुर ने पुलिस के पास दर्ज करवाए बयानों में बताया है कि 24 मई को रात करीब 11:50 बजे उसे पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी थी।

कुछ दिनों बाद जब उसने अपने घर पर लगे CCTV कैमरे की फुटेज चेक की, तो पता चला कि अमृतपाल सिंह पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी ललोता ने वहां फायरिंग की थी। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि अमृतपाल सिंह ने यह फायरिंग हरमन निवासी खुंडा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना पुत्र शिवराज निवासी नौशहरा सिंबली के कहने पर उसे डराने-धमकाने के मकसद से की थी। हाजीपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद किए गए तीनों युवकों अमृतपाल सिंह, हरमन और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!