पाकिस्तान की जेल में बंद फिरोजपुर का युवक, परिवार लगा रहा रिहाई की गुहार

Edited By Urmila,Updated: 23 Jun, 2026 11:38 AM

a youth from ferozepur imprisoned in pakistan

पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में बंद एक युवक के परिवार ने मदद की गुहार लगाई है। अपनी सज़ा पूरी करने के बावजूद फिरोजपुर का युवक हरप्रीत सिंह पाकिस्तान की जेल में है।

फिरोजपुर (सन्नी): पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में बंद एक युवक के परिवार ने मदद की गुहार लगाई है। अपनी सज़ा पूरी करने के बावजूद फिरोजपुर का युवक हरप्रीत सिंह पाकिस्तान की जेल में है। युवक के परिवार की हालत बहुत खराब है। परिवार वालों का कहना है कि बेगुनाह होने के बावजूद हरप्रीत अपनी सजा पूरी कर चुका है और फिर भी उसे रिहा नहीं किया जा रहा है। परिवार वालों ने बताया कि हरप्रीत सतलुज में पानी के तेज बहाव में बहकर पाकिस्तान चला गया था। जहां उसके खिलाफ केस भी हुआ था और कोर्ट ने उसे सजा और जुर्माना भी लगाया था। सजा पूरी हो चुकी है। हरप्रीत की पत्नी और बेटे ने भारत सरकार और पाकिस्तान से हरप्रीत को रिहा करने की गुहार लगाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!