जालंधर: अर्बन एस्टेट के बज्ज हुक्का बार में रेड, नाबालिग लगा रहे थे कश, 13 गिरफ्तार

Edited By Vaneet,Updated: 30 Jul, 2020 11:56 AM

jalandhar red in buzz hookah bar of urban estate 13 arrested

बुधवार को 10.30 बजे के करीब अर्बन एस्टेट 2 में स्थित बज्ज नामक हुक्का बार में थाना-7 की पुलिस ने रेड कर 6 ग्राहकों सहित 13 लोगों को हिरास...

जालंधर(वरूण): बुधवार को 10.30 बजे के करीब अर्बन एस्टेट 2 में स्थित बज्ज नामक हुक्का बार में थाना-7 की पुलिस ने रेड कर 6 ग्राहकों सहित 13 लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल देर रात तक पुलिस ने किसी का नाम उजागर नहीं किया था।

एसीपी मॉडल टाऊन हरिंद्र सिंह बताया कि गुप्त सूचना पर उक्त हुक्का बार में रेड की गई थी। सूत्रों का कहना है कि इस बदनास हुक्का बार में नाबालिग भी कश लगाते हुए हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस ने जब रैस्टोरैंट की जांच की तो मौके से पुलिस ने हुक्का व अन्य भी सामान बरामद किया। फिलहाल देर रात पुलिस मामले की जांच कर रही थी। एसीपी हरिंद्र सिंह ने कहा कि सभी आरोपियों पर केस दर्ज करके अगली कार्रवाई आरंभ की जाएगी। बता दें कि थाना-7 के पूर्व एसएचओ नवीन पाल के ट्रांसफर के बाद थाना-7 के अधीन आते इलाकों में दोबारा अवैध कारोबार आरंभ हो जाने की चर्चा है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!