लुधियाना रेलवे स्टेशन पर GRP का सर्च ऑपरेशन, संदिग्धों और सामान की हुई गहन जांच

Edited By Vatika,Updated: 07 Aug, 2026 05:22 PM

grp conducts search operation at ludhiana railway station

चेकिंग के दौरान नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति; सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए की गई कार्रवाई

लुधियाना (राज): आगामी त्योहारों और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) द्वारा लुधियाना रेलवे स्टेशन पर एक विशेष 'पैसेंजर अवेयरनेस एंड सर्च ऑपरेशन' (PASO) चलाया गया। डीएसपी जीआरपी लुधियाना की देखरेख में जीआरपी स्टाफ और एएसटी (AST) टीम ने संयुक्त रूप से यह सर्च अभियान चलाकर रेलवे स्टेशन परिसर की सुरक्षा का जायजा लिया।

प्लेटफॉर्म से लेकर पार्किंग तक खंगाला पूरा परिसर
अभियान के दौरान सुरक्षा टीमों ने रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्सल ऑफिस, वेटिंग हॉल्स और पार्किंग एरिया समेत तमाम संवेदनशील स्थानों पर गहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद संदिग्ध यात्रियों और उनके सामान/बैग्स की बारीकी से मेटल डिटेक्टर व अन्य उपकरणों से तलाशी ली गई।

यात्रियों और वेंडरों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
सर्च ऑपरेशन के साथ-साथ पुलिस टीमों ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों, खान-पान के वेंडरों और ऑटो चालकों को सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया। जीआरपी अधिकारियों ने उन्हें ब्रीफ करते हुए अपील की कि यदि स्टेशन परिसर या ट्रेन में कोई भी संदिग्ध वस्तु, लावारिस सामान या संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो उसकी तुरंत सूचना जीआरपी या आरपीएफ (RPF) को दें।

चेकिंग में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु
जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि पूरे रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए गए इस विस्तृत चेकिंग अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इस तरह के चेकिंग व जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!