अवैध शराब के धंधे पर नकेल, लुधियाना में एक्साइज विभाग की कार्रवाई

Edited By Kalash,Updated: 29 Jul, 2026 05:30 PM

excise department action in ludhiana

अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए एक्साइज विभाग ने लुधियाना ईस्ट रेंज में विशेष प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है।

लुधियाना : अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए एक्साइज विभाग ने लुधियाना ईस्ट रेंज में विशेष प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत कई प्रमुख ढाबों, चिकन कॉर्नरों, शराब के ठेकों और हार्ड बार पर अचानक छापेमारी कर गहन जांच की गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यह अभियान डिप्टी कमिश्नर एक्साइज, पटियाला (पीसीएस) खुशदिल सिंह की निगरानी तथा असिस्टेंट कमिश्नर एक्साइज अमित गोयल के निर्देशों पर चलाया गया। कार्रवाई का नेतृत्व एक्साइज अधिकारी विकास कुमार, सौरवप्रीत सिंह तथा एक्साइज इंस्पेक्टरों की टीम ने किया।

टीम ने लार्क ढाबा, डोगरा ढाबा, शेर-ए-पंजाब, चावलाज और अमन स्नैक्स सहित कई प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि सामने नहीं आई। इसके अलावा लुधियाना ईस्ट-ए और ईस्ट-बी क्षेत्र में स्थित शराब के ठेकों और हार्ड बार की भी गहन जांच की गई, जहां सभी प्रतिष्ठान नियमों के अनुरूप संचालित होते पाए गए।

एक्साइज विभाग के अधिकारियों ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य और सरकारी राजस्व की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!