नहर में कार गिरने से दो चचेरे भाइयों की मौत, गाड़ी से मिली अवैध शराब

Edited By Kalash,Updated: 25 Jul, 2026 10:37 AM

car fell in canal 2 boys of faridkot died

माछीवाड़ा के पास बह रही सरहिंद नहर में कार गिरने से दो जवान चचेरे भाइयों की मौत हो गई।

माछीवाड़ा साहिब/समराला (टक्कर, गर्ग, बंगड़, वर्मा, सचदेवा): माछीवाड़ा के पास बह रही सरहिंद नहर में कार गिरने से दो जवान चचेरे भाइयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विकासदीप (19) और आकाशदीप (20) निवासी गांव सिखांवाला जिला फरीदकोट तौर पर हुई है। मृतक के पिता रिंपी सिंह ने बताया कि उनका बेटा और भतीजा दोनों इनोवा कार में चंडीगढ़ से फरीदकोट की तरफ लौट रहे थे। सुबह करीब 4.30 बजे उनका बेटा अपने मोबाइल पर बात कर रहा था, तभी पीछे से दूसरे लड़के की आवाज आई कि टक्कर हो गई।

पिता ने बताया कि उसके बाद दोनों लड़कों के फोन बंद हो गए। सुबह जब वे उनकी तलाश करते हुए सरहिंद नहर के किनारे पहुंचे तो वहां उन्हें जानकारी मिली कि सुबह 4:30 बजे के करीब एक इनोवा कार सरहिंद नहर में गिरी है जिसके बाद उन्होंने गोताखोरों को बुलाया। देर शाम गोताखोरों ने नहर से इनोवा कार को ढूंढा और फिर पुलिस ने हाइड्रा मशीन बुलाकर कार को बाहर निकाला, जिसमें दोनों चचेरे भाइयों के शव बरामद हुए।

कार में मिली अवैध शराब 

जब कार को नहर से बाहर निकाला गया तो अंदर का मंजर बहुत ही डरावना था। शराब की पेटियां दोनों चचेरे भाइयों पर गिर गईं और हादसे के बाद उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। दोनों के शव शराब की पेटियों के नीचे दबे हुए थे और बड़ी मुश्किल से उन्हें बाहर निकाला गया। जब कार को बाहर निकाला गया तो उसमें से शराब की बोतलें गिरने लगीं।

पिता रिंपी सिंह ने बताया कि उनका बेटा और भतीजा चंडीगढ़ से अवैध शराब बेचने का काम करते थे, जिसके लिए उन्हें कई बार रोका गया था। वे कार में अवैध शराब लेकर चंडीगढ़ से फरीदकोट की तरफ आ रहे थे। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि अवैध शराब से लदी उनकी गाड़ी को एक शराब ठेकेदार के वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। शाम 4:30 बजे के बाद उनके बेटे और भतीजे के फोन बंद था और जानकारी के मुताबिक टक्कर लगने से गाड़ी नहर में गिर गई थी।

पुलिस द्वारा अलग-अलग पहलुओं से की जा रही जांच: थाना मुखी 

घटना की सूचना मिलते ही थाना समराला के मुखी हरविंदर सिंह, STF की टीमें मौके पर पहुंचीं। थाना मुखी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कार नहर में गिर गई है, जिसके बाद पुलिस ने कार को बाहर निकाला और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि कार में भारी मात्रा में शराब भरी हुई थी, जिसकी जांच की जा रही है। कार नहर में कैसे गिरी, इसकी भी जांच की जाएगी। परिवार वालों के बयान दर्ज करने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!