जालंधर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 24 घंटे में स्नैचर गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 10 Dec, 2024 01:24 PM

jalandhar police snatcher arrested

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि एक अज्ञात युवक ने एक महिला से हैंडबैग छीन लिया है।

जालंधर: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने प्रभावशाली व जवाबदेह पुलिसिंग का एक नया मानदंड स्थापित करते हुए एक निवासी से  70 ग्राम सोना चुराने के बाद  एक स्नैचर को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि एक अज्ञात युवक ने एक महिला से हैंडबैग छीन लिया है। उन्होंने बताया कि बैग में 7 तोला सोने का हार, दो मोबाइल फोन, नकदी आदि कीमती सामान था। स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने थाना डिवीजन नंबर 7 में आईपीसी की धारा 304 (2) के तहत एफआईआर नंबर 145 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी की पहचान दानियाल पुत्र सलीम निवासी गांव उस्मानपुर, जालंधर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 70 ग्राम सोना और अन्य सामान बरामद कर लिया। स्वपन शर्मा ने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है और विवरण बाद में सांझा किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!