Jalandhar: आज बिजली रहेगी बंद, जानें किन इलाकों में लगेगा Power Cut

Edited By Urmila,Updated: 01 Dec, 2024 09:57 AM

jalandhar in areas power cut

66 के.वी. मकसूदां व फोकल प्वाइंट सब-स्टेशन में मुरम्मत के चलते 1 दिसम्बर को विभिन्न फीडरों की सप्लाई बंद रखी जाएगी।

जालंधर : 66 के.वी. मकसूदां व फोकल प्वाइंट सब-स्टेशन में मुरम्मत के चलते 1 दिसम्बर को विभिन्न फीडरों की सप्लाई बंद रखी जाएगी। 11 के.वी. भगत सिंह कालोनी, गोपाल नगर, बस्ती दानिशमंदा, शांति विहार, ग्रेन मार्कीट, गुलाब देवी आदि फीडरों की सप्लाई दोपहर 1 से 2 बजे तक बंद रहेगी। कैटागरी-1 के 11 के.वी. सलेमपुर की सप्लाई सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगी।

इसके चलते रत्न नगर, शहीद बाबू लाभ सिंह नगर, अमन नगर, शांति विहार, भगत सिंह कालोनी, मोती नगर, फ्रैंड्स कालोनी, चक्क जिंदा, रोज पार्क व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे। 66 के.वी. फोकल प्वाइंट से चलते 11 के.वी. मोहनदास नगर फीडर की सप्लाई सुबह 9 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी जिससे मोहनदास नगर, सलेमपुर मुसलमाना, अमृत विहार, विनस वैली, तरलोक एवेन्यू व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!