Jalandhar: काला संघिया रोड पर कथित अवैध कॉलोनी काटने का आरोप, निगम में शिकायत

Edited By Kamini,Updated: 28 Sep, 2026 10:25 AM

allegations of illegal colony cutting

बस्ती शेख की काला संघिया रोड पर घासमंडी चुंगी के नजदीक पेंट फैक्टरी वाली गली में कथित तौर पर अवैध कॉलोनी काटे जाने का मामला सामने आया है।

जालंधर (खुराना): बस्ती शेख की काला संघिया रोड पर घासमंडी चुंगी के नजदीक पेंट फैक्टरी वाली गली में कथित तौर पर अवैध कॉलोनी काटे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आर.टी.आई. एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने नगर निगम अधिकारियों को शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उक्त स्थान पर एक चारदीवारी के अंदर प्लाटिंग का काम शुरू कर दिया गया है।

शिकायतकर्त्ता के मुताबिक गली वाली साइड पर करीब डेढ़ से 2 दर्जन दुकानों की प्लानिंग की जा रही है। इसके लिए नक्शा भी तैयार किए जाने और दुकानों को बेचने का काम शुरू होने का आरोप लगाया गया है। रवि छाबड़ा ने निगम अधिकारियों से मांग की कि मौके की जांच कर यह पता लगाया जाए कि संबंधित जमीन पर प्लाटिंग या निर्माण के लिए नगर निगम से कोई मंजूरी ली गई है या नहीं। अब देखना यह है कि शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच द्वारा अवैध कॉलोनी व निर्माण को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!