फतेहवीर की याद में जालंधर वासियों ने किया कुछ खास

Edited By Mohit,Updated: 15 Jun, 2019 06:19 PM

jalandhar hindi news

बोरवेल में गिरने से फतेहवीर की हुई मौत के बाद लोग पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।

जालंधर (सोनू): बोरवेल में गिरने से फतेहवीर की हुई मौत के बाद लोग पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। एक तरफ जहां पंजाब सरकार से निराश लोग कई जगहों पर जमकर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं जालंधर में आज कंपनी बाग के पास स्थित डाकघर के बाहर फतेहवीर सिंह की याद में लंगर और छबील लगाई गई। इस दौरान रूबल संधू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 2 साल का मासूम बच्चा मरा नहीं बल्कि पंजाब सरकार द्वारा मार दिया गया है। उन्होंने कहा कि यही बच्चा अगर बड़े अफसर का होता तो एक दिन के अंदर ही बोरवेल से बाहर निकाल लिया जाता।

PunjabKesari

गौरतलब है कि सुनाम इलाके में पड़ते सुगरूर जिले के गांव भगवानपुरा निवासी सुखविंदर सिंह का परिवार खेत में काम कर रहा था। इस दौरान उनका खेल रहा 2 साल का बेटा फतेहवीर सिंह न जाने कब उस तरफ चला गया, जहां पिछले 10 साल से बंद पड़े बोरवेल को प्लास्टिक की बोरी से ढ़क रखा था। धूप और बारिश वगैरह में कमजोर हो चुकी बोरी पर जैसे ही बच्चे का पैर पड़ा, वह उसी में ही उलझकर बोरवैल में नीचे चला गया। बच्चा 120 फुट गहराई और 9 इंच की पाइप में फंस गया था। बच्चे के नीचे गिरने का पता चलते ही घर वालों के हाथ-पैर फूल गए। उन्होंने आनन-फानन में पुलिस प्रशासन को सूचित किया। प्रशासन घटनास्थल पर हाजिर हो गया व तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। बच्चे को निकालने के लिए एन.डी.आर.एफ., डेरा प्रेमी और आर्मी की टीमें जुटी रही थी। लेकिन आखिर उसे बचाया नहीं जा सका। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!