Edited By Tania pathak,Updated: 21 Sep, 2021 01:36 PM
जालंधर में बढ़ते नशे पर नकेल कसने के लिए पुलिस की तरफ से सख्ती बढ़ा दी गई है। आगामी चुनावी माहौल को देखते हुए भी पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए है। इस दौरान नशा तस्करी की वारदातें भी बढ़ जाती है। ऐसे में जालंधर में आज...
जालंधर: जालंधर में बढ़ते नशे पर नकेल कसने के लिए पुलिस की तरफ से सख्ती बढ़ा दी गई है। आगामी चुनावी माहौल को देखते हुए भी पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए हुए है। इस दौरान नशा तस्करी की वारदातें भी बढ़ जाती है। ऐसे में जालंधर में आज भाजपा के विधायक पद के उम्मीदवार के करीबी को भी अवैध शराब के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की तरफ से नाके में उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ भाजपा नेता और वेस्ट से विधायक पद के उम्मीदवार महिन्द्र भगत के करीबियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान राकेश कुमार और हरप्रीपत पाल के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस की तरफ से मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here