Edited By Tania pathak,Updated: 11 Apr, 2021 10:53 AM
पिछले कई समय से पंजाब में पुलिस प्रशासन पर हमले की वारदाते बहुत ज्यादा बढ़ गई है।
जालंधर: पिछले कई समय से पंजाब में पुलिस प्रशासन पर हमले की वारदाते बहुत ज्यादा बढ़ गई है। ऐसा ही एक और मामला अब जालंधर में देखने को मिला है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के भार्गव कैंप के एस.एच.ओ भगवंत भुल्लर पर रात को कुछ युवकों ने हमला किया।
जानकारी के अनुसार भार्गव कैंप के एस.एच.ओ रात को नाईट कर्फ्यू के दौरान जालंधर के माता रानी चौंक पर तैनात थे। इसी बीच कुछ युवक नियम की उल्लंघना करते हुए बाहर घूम रहे थे। जब एस.एच.ओ. ने इसका कारण पूछा तो उन्होंने उन पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस ने एक अपराधी को काबू कर लिया है वहीँ अन्य की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।