'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय', बाल-बाल बची महिला

Edited By Urmila,Updated: 01 Mar, 2023 01:39 PM

jako rakhe saiyan maar sake na koi  woman narrowly escaped

जाको राखे साइयां, मार सके न कोय, यह कहावत बुधवार को धक्का कालोनी की रहने वाली बंतो पर चरितार्थ होती है।

लुधियाना  (गौतम ) : जाको राखे साइयां, मार सके न कोय, यह कहावत बुधवार को धक्का कालोनी की रहने वाली बंतो पर चरितार्थ होती है, जो कि चलती ट्रेन से उतरते हुए ट्रैन के नीचे आ गई और 5 कोच भी गुजर गए। लोगों के शोर मचाने पर ट्रेन रुकी तो आर.पी.एफ. के ए.एस.आई. कपिल देव व विनोद ने लोगो की सहायता से उसको बाहर निकाला। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। 

मोके पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला अपनी अन्य साथियों के साथ स्वराज एक्सप्रेस में जालंधर की तरफ से आ रही थी। ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म नंबर 1 के आउटर पर पहुंची तो ट्रेन की स्पीड कम होने पर महिला ने चलती ट्रेन से उतरने लगी तो वह ट्रेन के नीचे आ गई और  वह ट्रैक और प्लेटफॉर्म की दीवार के बीच फंस गई। इस दौरान 5 कोच भी गुजर गए। महिला की जान बच गई लेकिन वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। 

बचाव कार्य मे जुटे 3 युवक बाल बाल बचे

इस दौरान बचाव कार्य मे जुटे 3 युवक भी बाल-बाल बच गए। जब वह आर.पी.एफ. के साथ मिल कर महिला को बाहर निकाल रहे थे तो जैसे ही उन्होंने महिला को ट्रैक से बाहर किया तो ड्राइवर ने ट्रेन चला दी। लेकिन लोगो के शोर मचाने पर ट्रेन में सवार लोगों ने चैन पुल्लिंग कर दी। जिस कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!