Power Crisis: महानगर की इंडस्ट्री शनिवार की बजाय अब इस दिन रहेगी बंद

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 May, 2022 07:02 PM

industry of jalandhar will now be closed on this day

बिजली की वजह से महानगर की इंडस्ट्री में शनिवार के दिन जो नागा चल रहा था उसमें बदलाव कर दिया गया है।

जालंधर : बिजली की वजह से महानगर की इंडस्ट्री में शनिवार के दिन जो नागा चल रहा था उसमें बदलाव कर दिया गया है। अब जालंधर के औद्योगिक यूनिट शनिवार की बजाय वीरवार को बंद रखे जाएंगे। अतः अब शहर की इंडस्ट्री में वीरवार को पावर कट लगने जा रहा है, जिसकी वजह से महानगर के सभी औद्योगिक यूनिट बंद रखे जाएंगे।  

जिक्रयोग्य है कि पिछले कुछ महीनों से महानगर की इंडस्ट्री को बिजली की कमी से जूझना पड़ा था और इसी के चलते शनिवार के दिन बिजली की वजह से महानगर की इंडस्ट्री 12 घंटे बंद रखने के निर्देश दिए थे। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) की तरफ से शनिवार को सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक तमाम इंडस्ट्रियल फीडर बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए थे। अब इस नागे में बदलाव करते हुए महानगर की इंडस्ट्री में वीरवार को पावर कट लगेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!