भारत-पाक मैच की दीवानगी में तोड़ दिया TV

Edited By swetha,Updated: 18 Jun, 2019 02:50 PM

india pakistan match

क्रिकेट के प्रति भारतियों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। यदि मैच भारत-पाकिस्तान का हो तो रोमांच की सभी हदें पार हो जातीं हैं।

जालंधरः क्रिकेट के प्रति भारतियों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। यदि मैच भारत-पाकिस्तान का हो तो रोमांच की सभी हदें पार हो जातीं हैं। यहां पाकिस्तान में टीम के हारे जाने पर टी.वी. तोड़े गए। वहीं जालंधर में भारत -पाक मैच दौरान टी.वी. बंद होने पर दर्शक ने गुस्से में आकर अपना उसे तोड़ दिया। जब रोहत शर्मा पाकिस्तान के गेंदबाजों को दिन में तारे दिखा रहे थे, तभी जालंधर के मिट्ठा बाजार के रहने वाले 68 साल के ब्रह्मा प्रकाश का टी. वी. बंद हो गया। इससे गुस्से में आए ब्रह्मा प्रकाश ने  टी. वी. को पटक कर तोड़ दिया। इस दौरान किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।  

टी.वी. तोड़ने के बाद रेडियो  पर सुनीं कुमैंटरी
ब्रह्मा प्रकाश ने टी. वी. तोड़ने के बाद सारी कुमैंटरी रेडियो पर सुनीं। उसने कहा कि बेहद खुशी है कि भारत मैच जीत गया परन्तु इस बात का दुख भी है कि वह टीम को विजयी होते हुए नहीं देख सका।

देश-विदेश से मिले टी. वी. देने के आफर 
आस्ट्रेलिया में रह रहे अखिलेश अरोड़ा ने ब्रह्मा प्रकाश को नया टी. वी. देने का आफर किया। जालंधर में एल. आई.सी. डिपार्टमैंट में काम कर रही प्रियंका ने कुमैंट किया कि वह शिमला आई हुई है। जालंधर पहुंचने पर ब्रह्मा प्रकाश को टी. वी. देने जाएगी। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!