शहर के इमीग्रेशन सेंटर के मालिक पर चलाई गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

Edited By Urmila,Updated: 01 Aug, 2025 03:03 PM

immigration center owner shot in ferozepur

फिरोजपुर में एक बार फिर फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां अनिल बागी रोड के पास इमिग्रेशन सेंटर के मालिक राहुल कक्कड़ पर फायरिंग की गई।

फिरोजपुर (सनी चोपड़ा): फिरोजपुर में एक बार फिर फायरिंग का मामला सामने आया है। यहां अनिल बागी रोड के पास इमिग्रेशन सेंटर के मालिक राहुल कक्कड़ पर फायरिंग की गई। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल राहुल कक्कड़ ने बताया कि मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात लोग आए थे।

उन्होंने गोलियां चलाईं लेकिन वह साइड में था, जिससे गोली उसके हाथ में लगी। फिलहाल, अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि वह खतरे से बाहर है। एसएसपी का कहना है कि हमलावरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!