जीजा-साली के बन गए अवैध संबंध, दोनों ने खेला ऐसा खेल कि दंग रह गया हर कोई

Edited By Vatika,Updated: 10 May, 2022 04:20 PM

illegal relation

फगवाड़ा में रिश्तों को तार -तार करने वाला मामला सामने आया है।

फगवाड़ा: फगवाड़ा में रिश्तों को तार -तार करने वाला मामला सामने आया है। जहां जीजा -साली के नाजायज संबंधों का पता जब उसकी बड़ी बहन और भाई को लगा तो दोनों ने मिल कर अपनी बहन को पेट्रोल डाल कर मारने की कोशिश की लेकिन उसका भाई बीच में आ गया जिस कारण वह बुरी तरह से झुलस गया। 

इस संबंधित पुलिस को दिए बयानों में वरुण वर्मा पुत्र सुरिन्दर कुमार निवासी भगतपुरा फगवाड़ा ने बताया कि उसकी बड़ी बहन रिक्की उर्फ रेखा का विवाह गौरव के साथ हुआ था। उसके जीजा और छोटी बहन प्रियंका के आपस में अवैध संबंध थे और वह दोनों घर से भाग गए थे। सोमवार को उसका जीजा गौरव और बहन प्रियंका उसकी बड़ी बहन को मारने की नीयत के साथ पेट्रोल की बोतलें लेकर घर आए जिन्होंने उस पर पेट्रोल डाल कर आग लगाने की कोशिश की लेकिन वह बचाव के लिए बीच में आ गया, जिस कारण वह बुरी तरह झुलस गया।

 इस दौरान मोहल्ला वासियों और पुलिस की मदद के साथ घायल को सिविल अस्पताल फगवाड़ा में दाख़िल करवाया गया है, जहां वह उपचाराधीन है। उधर मौके पर पहुंचे डी. एस. पी. फगवाड़ा अच्छरू राम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने वरुण के बयानों पर उसके जीजा गौरव और छोटी बहन प्रियंका के खिलाफ इरादा कत्ल के अलावा अलग -अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!