माइनिंग केस में गिरफ्तार पूर्व विधायक जोगेन्द्र पाल PGI में भर्ती

Edited By Vatika,Updated: 21 Jun, 2022 09:08 AM

illegal mining

अवैध माइनिंग मामले में गिरफ्तार किए गए भोआ के पूर्व विधायक जोगेन्द्र पाल को सिविल अस्पताल

पठानकोट (शारदा): अवैध माइनिंग मामले में गिरफ्तार किए गए भोआ के पूर्व विधायक जोगेन्द्र पाल को सिविल अस्पताल में हुए मैडीकल के दौरान डाक्टरों ने उन्हें शारीरिक जांच के लिए अमृतसर मैडीकल कालेज में रैफर किया था जहां से उन्हें पी.जी.आई. भेजा गया है। इस समय वह पी.जी.आई. के एमरजैंसी वार्ड में एडमिट हो गए हैं। 

इस बात की पुष्टि एस.एस.पी. पठानकोट अरुण सैनी ने की। उन्होंने बताया कि अब जोगेन्द्र पाल न्यायिक हिरासत में चले गए हैं इसलिए अब उनके साथ जेल पुलिस के कर्मचारी रहेंगे। पी.जी.आई. में दाखिल होने के कारण जोगेन्द्र पाल को न्यायालय के समक्ष वीडियो कांफ्रैंस के माध्यम से पेश करवाया गया। पुलिस की टीम इस समय जोगेन्द्र पाल के साथ पी.जी.आई. में उपस्थित है जहां न्यायालय ने जोगेन्द्र पाल को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पूर्व विधायक ने लगाई जमानत की अर्जी 
पूर्व विधायक जोगेन्द्र पाल ने न्यायालय के समक्ष आज अपनी जमानत की अर्जी लगाई जिसमें न्यायालय ने सरकार को कल रिकार्ड पेश करने के लिए कहा है। उनकी जमानत की अर्जी पर 21 जून को सुनवाई होगी। जमानत में लगाई गई अर्जी में उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार बदल गई है और उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!