अदालत के बाहर चिल्लाते रहे पति-पत्नी, उठा कर ले गई पुलिस

Edited By Vaneet,Updated: 21 Aug, 2019 06:16 PM

husband wife shout outside the court police are picked up

मोहाली पुलिस ने आईपीएल की पूर्व टीम गुजरात लायंस के सीईओ रहे व रिटायर्ड कर्नल के साथ 80 लाख रुपए

मोहाली/जालंधर(कमलेश): मोहाली पुलिस ने आईपीएल की पूर्व टीम गुजरात लायंस के सीईओ रहे व रिटायर्ड कर्नल के साथ 80 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में भगौड़ा चल रहे उनके बिजनैस पार्टनर को जालंधर के कचहरी चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान डीएलएफ फेस-5, सेक्टर  54, गुरुग्राम निवासी अरुण भारद्वाज के रूप में हुई है।

आरोपित बुधवार दोपहर 1 बजे के करीब अपनी पत्नी के साथ किसी अन्य मामले में जालंधर की अदालत में पेशी पर आया था। इस दौरान मोहाली क्राइम ब्रांच पुलिस अदालत के बाहर ट्रैप लगाकर उसे दबोच लिया। आरोपी अरुण और उसकी पत्नी ने पुलिस से बचने के लिए बीच सड़क शोर-शराबा भी किया। इस बीच कोर्ट परिसर के सामने की रोड पर लंबा जाम लग गया। मौके पर बारादरी पुलिस पहुंचने के बाद मोहाली पुलिस गैर-अधिकारिक रूप से आरोपित को काबू कर अपने साथ ले गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!