पुलिस की सख्ती के बाद 'आप' विधायकों की शरण में पहुंचे होटल व रेस्टोरेंट संचालक

Edited By Kamini,Updated: 20 Apr, 2022 08:36 PM

hotel and restaurant operators took shelter of aap mlas

पुलिस कमिश्नर द्वारा  शहर की सभी दुकानों, होटल, आइसक्रीम पार्लर, शराब के ठेके और पब वगैरा को रात 11 बजे के ...............

लुधियाना  (विक्की) : पुलिस कमिश्नर द्वारा  शहर की सभी दुकानों, होटल, आइसक्रीम पार्लर, शराब के ठेके और पब वगैरा को रात 11 बजे के बाद बंद रखने और 10.30 के बाद आर्डर न लेने के जारी आदेशों से खफा होटल व आइस क्रीम पार्लर मालिक अब 'आप' विधायकों की शरण में पहुंच गए हैं। शहर के रेस्टोरेंट और आइसक्रीम पार्लर मालिकों ने बुधवार को  विधायक मदन लाल बग्गा, अशोक पराशर पप्पी, कुलवंत सिंह सिद्धू और गुरप्रीत बस्सी गोगी के साथ मुलकात कर पुलिस के इस आदेश से उनके कारोबार पर पड़ने वाले विपरीत असर के बारे में बताया।
 
राजिंदर सिंह बसंत और भूपिंदर सिंह बसंत ने बताया कि कोरोना के भयंकर दौर के बाद इस सीजन में उनका काम शुरू हुआ है। लोग अपने कामों से 9.30 बजे फ्री होकर बाहर खाने पीने आते हैं। डिनर के बाद गर्मी के इस मौसम में आइस क्रीम खाने के लिए अपने आइस क्रीम पार्लर पर फैमिली के साथ आते हैं। ऐसे में अगर पुलिस द्वारा इतनी सख्ती की जाएगी तो उनका कारोबार बिलकुल चौपट हो जाएगा। क्योंकि पुलिस ने 10.30 बजे के बाद कोई भी आर्डर लेने से मना कर दिया है। इसलिए इस समय सीमा में वृद्धि की जानी चाहिए। इसके जवाब में विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि वह उनकी तकलीफ को समझते हैं और जल्द ही वह इस सम्बन्ध में पुलिस कमिश्नर से बात करेंगे और  बंद करने का टाइम 11 बजे की बजाए 12 बजे करवाने की कोशिश करेंगे। लेकिन इसके बाद शहर में कानून व्यवस्था बहाल रखने के लिए सभी को पुलिस का साथ भी देना होगा। विधायक बग्गा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार सबके साथ खड़ी है और किसी का कारोबार चौपट नहीं होने दिया जाएगा। लेकिन सभी रेस्टोरेंट और आइस क्रीम पार्लर मालिकों को भी चाहिए कि प्रशासन का साथ दें। 
विधायक गोगी ने कहा कि पुलिस बल की कमी के कारण लॉ एंड आर्डर को मेंटेन रखने के लिए ऐसा किया गया है। इसके लिए पूरा सिस्टम तैयार किया जा रहा है जिसके लिए उक्त व्यवसायिओं को पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को उनके कारोबार के साथ-साथ उनकी सुरक्षा की भी चिंता है। उन्हें अपनी समस्या के साथ-साथ पुलिस की समस्या को भी समझना होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!