मंदिर में शराबी का हाईवोल्टेज ड्रामा, कार की तलाशी में मिला ऐसा सामान कि उड़ गए होश

Edited By Urmila,Updated: 24 Jul, 2026 01:03 PM

high voltage drama of a drunkard in the temple

फगवाड़ा के पॉश इलाके मॉडल टाउन स्थित प्रसिद्ध श्री गीता भवन मंदिर में शराब के अत्यधिक नशे में धुत एक व्यक्ति द्वारा जमकर हंगामा करने और धार्मिक स्थल की मर्यादा को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है।

फगवाड़ा (जलोटा): फगवाड़ा के पॉश इलाके मॉडल टाउन स्थित प्रसिद्ध श्री गीता भवन मंदिर में शराब के अत्यधिक नशे में धुत एक व्यक्ति द्वारा जमकर हंगामा करने और धार्मिक स्थल की मर्यादा को ठेस पहुंचाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने मंदिर परिसर में सफाई कर रहे कर्मचारियों और सेवादारों के साथ अभद्र व्यवहार किया। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए हुड़दंग मचा रहे आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा और घटना की जानकारी फगवाड़ा के विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल को दी। सूचना मिलते ही विधायक धालीवाल अपने सहयोगियों के साथ मंदिर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

Temple Phagwara

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेश भारद्वाज ने बताया कि स्थानीय कार्यकर्त्ताओं से सूचना मिलने के बाद वे विधायक के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे में धुत्त आरोपी ने धक्का-मुक्की कर मंदिर के शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने और इलाके की शांति भंग करने की साजिश रची है। पुलिस की मौजूदगी में जब आरोपी की संदिग्ध कार की तलाशी ली गई, तो उसमें से दो नंगी तलवारें, शराब की खुली बोतलें, पंजाब पुलिस की एक वर्दी तथा अन्य व्यक्तियों के पहचान पत्र प्राप्त हुए। इसके अलावा गाड़ी पर एक राजनीतिक दल का झंडा और संघ का स्टीकर भी लगा हुआ था।

Temple Geeta Bhawan

दूसरी ओर, जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। कार से मिले पहचान पत्रों और हथियारों के संबंध में आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!