ICP अटारी बार्डर पर करोड़ों की हैरोइन जब्त, तस्कर Afghanistan से ऐसे ला रहे इतनी बड़ी खेप

Edited By Kamini,Updated: 23 Apr, 2022 09:04 PM

heroin seized at border smugglers are bringing consignments from afghanistan

आई.सी.पी. अटारी बार्डर पर एक बार फिर से हैरोइन तस्करों ने भारत-अफगानिस्तान कारोबार को दागदार कर दिया है। जानकारी के अनुसार..........

अमृतसर (नीरज): आई.सी.पी. अटारी बार्डर पर एक बार फिर से हैरोइन तस्करों ने भारत-अफगानिस्तान कारोबार को दागदार कर दिया है। जानकारी के अनुसार कस्टम विभाग की टीम ने अफगानिस्तान से आई मुल्टठी की बोरियों में करोड़ों रुपयों की हैरोइन को जब्त किया है। हैरोइन कितने किलो है इसकी अभी तक जांच जारी है क्योंकि तस्करों ने बड़े ही शातिराना तरीके से हैरोइन की खेप को मुल्टठी की बोरियों में छिपाया हुआ था। माना जा रहा है कि हैरोइन का वजन 100 किलो भी हो सकता है लेकिन अभी तक कस्टम विभाग मुल्टठी व हैरोइन को अलग करने में जुटा है और देर रात तक इसकी जांच जारी है। आई.सी.पी. पर हैरोइन तस्करी के मामलों पर नजर दौड़ाएं तो पता चलता है कि 29 जून 2019 के दिन पाकिस्तान से आयातित नमक की खेप से कस्टम विभाग ने 532 किलो हैरोइन व 52 किलो मिक्सड नॉरकोटिक्स जब्त किया था जिसका मुख्य आरोपी रणजीत सिंह उर्फ चीता इस समय जेल में बंद है। जिस तरीके से इस बार भी हैरोइन पकड़ी गई है वह तरीका भी 532 किलो हैरोइन के जैसा ही माना जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!