Edited By Tania pathak,Updated: 09 Dec, 2020 02:29 PM
एक जोड़े ने अपनी शादी में किसानों के लिए डोनेशन बॉक्स लगा कर लोगों को सहयोग देने की अपील की।
पंजाब: कृषि कानूनों के खिलाफ जहां हर जगह केंद्र सरकार की आलोचना हो रही है वहीं किसानों का प्रदर्शन भी तेजी से आक्रमक होता जा रहा है। किसान केंद्र सरकार से नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार नए कृषि कानून को वापिस ले वहीं सरकार किसानों को मनाने की कोशिश में जुटी हुई है। इसी बीच लोगों का भी किसानों के प्रति खुलकर समर्थन सामने आ रहा है।
ऐसा ही एक मामला बीते दिन देखने को मिला जहां एक जोड़े ने अपनी शादी में किसानों के लिए डोनेशन बॉक्स लगा कर लोगों को सहयोग करने की अपील की। मामला मुक्तसर में एक शादी समारोह का है जहां दूल्हा-दुल्हन ने अपनी शादी वाले हॉल में डोनेशन बॉक्स रखे थे। परिवार वालों ने मेहमानों से किसानों के लिए डोनेशन देने की गुजारिश वहीं उन्होंने कहा कि समारोह में इक्कठा हुआ सारा शगुन आंदोलन पर डटे किसानों की मदद के लिए भेजा जाएगा। इस संबंधी सोशल मीडिया पर वीडियो भी काफी वायरल हो रही है। वही कनवर ग्रेवाल ने भी अपने सोशल मीडिया अकॉउंट पर इसको शेयर करते हुए इस काम की सराहना की है।
गौरतलब है कि केंद्र द्वारा बनाए गए कृषि कानूनों को लेकर किसानों का गुस्सा तेजी से आक्रमक हो रहा है। पिछले लगभग तीन महीनों से किसानों द्वारा जारी प्रदर्शन दिल्ली में अब केंद्र सरकार के खिलाफ उबल रहा है। इस आंदोलन के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इसी प्रदर्शन के चलते अलग अलग राज्यों से लाखों की संख्या में किसान जत्थेबंदियों का जमावड़ा लगा हुआ हैं।