Edited By Kamini,Updated: 02 Jun, 2026 04:36 PM

शिंगार सिनेमा रोड़ पर युवक ने अपने दोस्त के कत्ल का बदला लेने के इरादे से ही दूसरे युवक पर फायर किया था।
लुधियाना (गौतम) : शिंगार सिनेमा रोड़ पर युवक ने अपने दोस्त के कत्ल का बदला लेने के इरादे से ही दूसरे युवक पर फायर किया था। लेकिन युवक फायरिंग के दौरान बाल-बाल बच गया। जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने संतपुरा धूरी लाइन के रहने वाले हैप्पी राजपूत के बयान पर जवाहर नगर कैंप के रहने वाले मान्या के खिलाफ जान लेने की नीयत से हमला करने व आर्म एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है।
आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस को दिए बयान में हैप्पी राजपूत ने बताया कि उक्त काफी समय उसने अपने दोस्तों के साथ मान्य के दोस्त कमल का रेलवे स्टेशन लुधियाना के निकट कत्ल किया था। उक्त आरोपी इसी बात को लेकर उससे बदला लेने के लिए रजिंश रखता था। वह कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर छूट कर आया है और आरोपी भी जेल से जमानत पर छूट कर आया हुआ है।
इसी रंजिश के चलते ही आरोपी ने पहले भी अपने अन्य साथियों से मिल कर उस पर हमला किया है। वारदात से पहले भी एक दिन आरोपी ने उसको घेर कर हमला करने की कोशिश की, लेकिन वह बच निकला था। गत दिन 1 जून को आरोपी ने उसे इंस्ट्राग्राम पर फोन कर उसे शिंगार सिनेमा के निकट गंदे नाला पुली के पास मिलने के लिए और जान लेने की नीयत से उस पर फायर कर दिया। लेकिन वह बाल बाल बच गया । राहगीर फायरिंग की आवाज सुन कर इक्ट्ठे हुए तो आरोपी मौके से अपना मोटरसाइकिल छोड़ कर फरार हो गया । ए.एस.आई कश्मीर सिंह ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here