Punjab : गुंडागर्दी का नंगा नाच, आधा दर्जन आरोपियों ने कार चालक पर चढ़ाई स्कार्पियो

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Aug, 2024 10:55 PM

half a dozen accused ran over a car driver with a scorpio

थाना कैंट के नजदीक एक आल्टो कार को अचानक पीछे से आ रही स्कॉर्पियों गाड़ी ने ओवरटेक करके घेर लिया व उसमें से उतरे आधा दर्जन के करीब युवकों ने डंडों व लोहे की राडों से ऑल्टो चालक पर हमला कर दिया।

बठिंडा : थाना कैंट के नजदीक एक आल्टो कार को अचानक पीछे से आ रही स्कॉर्पियों गाड़ी ने ओवरटेक करके घेर लिया व उसमें से उतरे आधा दर्जन के करीब युवकों ने डंडों व लोहे की राडों से ऑल्टो चालक पर हमला कर दिया।

यही नहीं एक आरोपी ने स्कार्पियो गाड़ी को उसकी टांगों पर चढ़ाकर उसे बुरी तरह रौंद दिया, बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। कार चालक के एक अन्य साथी ने भी मौके से भागकर जान बचाई, बाद में नौजवान वैल्फेयर सोसायटी के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर जख्मी को सिविल अस्पताल पहुंचाया। पता चला है कि उक्त ऑल्टो चालक बलदेव सिंह (55) निवासी नजदीक एम्स अस्पताल बठिंडा अपनी ऑल्टो कार पर एक साथी के साथ आ रहा था। इस दौरान पीछे से एक स्कॉरपियो आ रही थी, जिसमें आधा दर्जन युवक सवार थे।

बताया जा रहा है कि स्कार्पियो को रास्ता न देने को लेकर मामला बिगड़ गया। थाने से कुछ ही दूरी पर स्कार्पियो सवारों ने कार को ओवरटेक करके रोक लिया व उतरकर कार चालक पर लाठियों आदि से हमला कर दिया। पता चला है कि एक व्यक्ति ने तो उसकी टांगों पर गाड़ी भी चढ़ा दी, जिससे उसकी टांगें टूट गईं। मारपीट करने के बाद आरोपी फरार हो गए। संस्था के सदस्यों ने जख्मी न बलदेव सिंह को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!