मैरिज पैलेस में मेहमान बनकर घुसा चोर, फिर उड़ा लिए दूल्हे की मां के लाखों के जेवरात और नकदी

Edited By Vatika,Updated: 20 Oct, 2019 11:42 AM

groom s mother s jewelery and cash bag filled with cctv cameras

जी.टी. रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में मेहमान बनकर आया एक युवक लाखों रुपए के जेवरात व नकदी भरा बैग लेकर फरार हो गया।

अमृतसर(संजीव): जी.टी. रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में मेहमान बनकर आया एक युवक लाखों रुपए के जेवरात व नकदी भरा बैग लेकर फरार हो गया। रिजोर्ट में दाखिल होने से लेकर बैग उठाकर फरार होने तक की पूरी वारदात सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हो गई, जिसके आधार पर थाना मकबूलपुरा की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

राज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जी.टी. रोड पर स्थित एक रिजोर्ट में उसके बेटे का विवाह समारोह चल रहा था, जिस दौरान एक छोटी उम्र का युवक मेहमान बनकर अंदर दाखिल हुआ व मेहमानों में मिल गया। जब विवाह समारोह दौरान डी.जे. चल रहा था व सभी व्यस्त थे तो शातिर चोर ने चुपके से उसकी पत्नी का पर्स उठाया और रिजोर्ट से बाहर निकल गया। पर्स में सोने के जेवरातों के अतिरिक्त 70 हजार रुपए की नकदी थी। 

जब रिजोर्ट के सी.सी.टी.वी. कैमरों को जांचा गया तो पूरी वारदात उसमें कैद हो चुकी थी, जिसके आधार पर पुलिस चोर की तालाश कर रही है। ए.एस.आई. बिक्रम सिंह का कहना है कि रिजोर्ट से मिली सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर पर्स चोरी करने वाले की पहचान की जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!