अटारी बॉर्डर पर अफगानी प्याज के ट्रक में मिला ऐसा सामान, खाली करवाने पड़े सभी दफ्तर

Edited By Kalash,Updated: 25 Nov, 2021 10:41 AM

goods were found in the afghan onion truck at attari border

आई.सी.पी. अटारी बार्डर पर एक किलो हैरोइन जब्त किए जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि अब अफगानिस्तान से आने वाले प्याज के ट्रक में कस्टम विभाग को विदेशी पटाखों की खेप व डेटोनेटर मिले हैं।

अमृतसर (नीरज): आई.सी.पी. अटारी बार्डर पर एक किलो हैरोइन जब्त किए जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि अब अफगानिस्तान से आने वाले प्याज के ट्रक में कस्टम विभाग को विदेशी पटाखों की खेप व डेटोनेटर मिले हैं। यह देखने में विस्फोटक सामग्री लग रही थी। इससे कुछ समय के लिए तो आई.सी.पी. पर सनसनी फैल गई और सभी विभागों के दफ्तर भी खाली करवा दिए गए।  

यह भी पढ़ेंः बढ़ रहे गौहत्याओं के मामले में हिंदू संगठनों में भारी रोष, दी ये चेतावनी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को भी सूचित किया गया और बी.एस.एफ. का बम स्क्वायड भी बुलाया गया। बी.एस.एफ. के बम बम स्क्वायड ने सारी जांच करने के बाद विदेशी पटाखे व डेटोनेटर को जला दिया।  

यह भी पढ़ेंः डेरा प्रेमी की हत्या की जांच के लिए पहुंची एन.आई.ए. की टीम

अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान या अफगानिस्तान के आतंकी संगठनों ने आई.सी.पी. पर खौफ पैदा करने के लिए यह हरकत की है क्योंकि डेटोनेटर साथ होने के कारण यही लगा कि कोई भारी विस्फोटक सामग्री ट्रक में रखी गई है और आई.सी.पी. को उड़ाने की साजिश की गई है। विदेशी पटाखे ताइवान देश के निर्मित थे और हवा में उड़कर फटते थे, जैसे भारतीय पटाखों में शॉट्स हवा में जाकर फटते हैं और रंग बिखेरते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!