दीनानगर में चोरों का आतंक, किराना दुकान से कैश और सामान पर किया हाथ साफ

Edited By Vatika,Updated: 25 Jul, 2026 03:45 PM

robbery ludhiana news

दीनानगर के गांव डीड़ा सासियां में घरोटा रोड स्थित एक किराना दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया।

गुरदासपुर(हरजिंदर सिंह गोराया): दीनानगर के गांव डीड़ा सासियां में घरोटा रोड स्थित एक किराना दुकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। देर रात चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और गल्ले में रखी नकदी सहित दुकान का काफी सामान चोरी कर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो उसने ताला टूटा हुआ देखा। अंदर जाकर जांच की तो सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले में रखी नकदी गायब थी। घटना का पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते चोरों पर कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में चोरी की ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!