राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास की संगत के लिए अच्छी खबर, सभी शर्तें खत्म

Edited By Vatika,Updated: 06 Dec, 2022 09:33 AM

good news for radha swami devotee

अब स्थिति में सुधार के बाद जहां डेरा ब्यास द्वारा लागू सभी शर्तें खत्म कर दी गई हैं

बाबा बकाला साहिब (राकेश): कोविड काल के समय डेरा ब्यास सहित भारत के सभी राधा स्वामी सत्संग घरों को संगत की आमद के लिए बंद कर दिया गया था। 

अब स्थिति में सुधार के बाद जहां डेरा ब्यास द्वारा लागू सभी शर्तें खत्म कर दी गई हैं वहीं डेरा ब्यास के द्वार संगत के लिए खोल दिए जाने के बाद रविवार को 35 माह बाद डेरा ब्यास में पहला सत्संग हुआ, जहां लाखों की तादाद में दूर-दराज से संगत ने डेरा ब्यास में पहुंच कर बाबा गुरिंद्र सिंह ढिल्लों द्वारा फरमाए गए सत्संग का आनंद माना व काफी अर्से के बाद पंगत में बैठकर लंगर भी छका।

इस दौरान जहां श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली वहीं डेरा ब्यास के अलग-अलग विभागों में सेवा करने पहुंचे सेवादारों के मनों में भारी उत्साह नजर आया। डेरा प्रबंधक कमेटी द्वारा दिसम्बर, 2022 के लिए  4, 11 और 18 दिसम्बर को सत्संग के लिए तारीख निर्धारित की गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!