सब्सिडी पाने का सुनहरा मौका, 15 जुलाई से पहले-पहले कर लें ये काम

Edited By Kalash,Updated: 03 Jul, 2025 06:53 PM

golden opportunity to get subsidy

वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

फाजिल्का (नागपाल): फाजिल्का के मुख्य कृषि अधिकारी राजिंदर कुमार कंबोज ने कहा कि धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों के लिए 1500 रुपए प्रति एकड़ सब्सिडी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है और अब अंतिम तिथि 15 जुलाई कर दी गई है। इसके लिए किसान कृषि विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य कृषि अधिकारी ने कहा कि अब तक फाजिल्का के किसानों द्वारा धान की सीधी बिजाई अपनाने में 81,461 एकड़ धान की बिजाई की जा चुकी है। धान की सीधी बिजाई अपनाने में फाजिल्का के किसान राज्य में अग्रणी रहे हैं। उन्होंने कहा कि धान की सीधी बिजाई करने वाले सभी किसान पोर्टल पर आवेदन अवश्य करें क्योंकि पोर्टल पर आवेदन करने वाले किसानों को ही सब्सिडी की राशि मिलेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!