सोना-चांदी के दामों में गिरावट, जानें आज के ताजा भाव

Edited By Vatika,Updated: 14 Aug, 2026 04:51 PM

gold silver rate

सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए शुक्रवार को राहत की खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए शुक्रवार को राहत की खबर सामने आई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज सोने और चांदी दोनों के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोना जहां 1,100 रुपए सस्ता हुआ है, वहीं 22 कैरेट सोने के भाव में भी कमी आई है। चांदी के दाम भी पिछले दिन के मुकाबले नीचे आए हैं।

24 कैरेट सोने के दाम गिरे
जालंधर सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,900 रुपए दर्ज किया गया। गुरुवार को यही भाव 1,57,000 रुपये था। यानी आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,100 रुपये की गिरावट आई है।

22 कैरेट सोना भी हुआ सस्ता
वहीं, 22 कैरेट सोने के भाव की बात करें तो आज इसकी कीमत 1,44,990 रुपए रही। गुरुवार को 22 कैरेट सोना 1,46,010 रुपए पर था। इस हिसाब से 22 कैरेट सोने के दाम में 1,020 रुपये की कमी दर्ज की गई है।

चांदी के भाव में भी गिरावट
चांदी की कीमतों में भी आज गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को चांदी का भाव 2,41,000 रुपए दर्ज किया गया, जबकि गुरुवार को यह 2,43,200 रुपए था। यानी चांदी की कीमत में 2,200 रुपये की गिरावट आई है। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच सराफा बाजार पर खरीदारों की नजर बनी हुई है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!